पद्मश्री से सम्मानित होने के समाचार के बाद अस्पताल में भर्ती हुए ध्रुपद गायक लक्ष्मण भट्‌ट तैलंग

By: Shilpa Fri, 26 Jan 2024 4:58:48

पद्मश्री से सम्मानित होने के समाचार के बाद अस्पताल में भर्ती हुए ध्रुपद गायक लक्ष्मण भट्‌ट तैलंग

जयपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान के चार कलाकारों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। उसमें से एक राजस्थान की राजधानी जयपुर निवासी ध्रुवपद गायक लक्ष्मण भट्ट तैलंग भी हैं। उनकी उम्र 93 साल है। एनडीटीवी के अनुसार शुक्रवार को उनकी बेटी के हवाले से खबर आई है कि उनकी तबीयत खराब हो जाने की वजह से उन्हें जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

ध्रुवपद गायकी के गुरु

जयपुर के रहने वाले 93 साल के ध्रुवपदाचार्य पंडित लक्ष्मण भट्ट तैलंग को भी पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। लक्ष्मण भट्ट ध्रुवपद गायकी के महान कलाकार हैं। ध्रुवपद गायकी काफी कठिन गायन माना जाता है। इसमें साहित्य और संगीत की बेहद ही खूबसूरत जुगलबंदी होती है। यह कोई खुला संगीत नहीं है, बल्कि इसमें साहित्यिक और गायन के निश्चित नियम होते हैं और यह गायन इसी के भीतर गाया जाता है। लक्ष्मण भट्ट 93 साल के हैं और वो आज भी नई पीढ़ी को ध्रुवपद गायकी की शिक्षा देते हैं।


देश भर की 34 हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा हुई है। जिनमें राजस्थान के 4 कलाकारों को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई, जिसमें मांड गायकी के बादशाह अली-गनी बंधु, भीलवाड़ा के 'बहरुपिया कलाकार' जानकी लाल और जयपुर के ध्रुवपद गायक लक्ष्मण भट्ट तैलंग के नाम शामिल हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com